सुजानगढ़ में ज्वेलर की दुकान से चोरी का खुलासा:दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख की चांदी बरामद
सुजानगढ़ में ज्वेलर की दुकान से चोरी का खुलासा:दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 5 लाख की चांदी बरामद
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को शहर के गांधी चौक में हुई चोरी का 24 घंटे में खुलासा कर दिया। डीएसपी अनुज शुभम ने बताया-दुकानदार राजेन्द्र सोनी की रिपोर्ट पर कोतवाली सीआई मुकेश चन्द के नेतृत्व में टीम बनाकर चोरों की तलाश शुरू की गई।
मामले की जांच कर रही पुलिस
कई संदिग्ध स्थानों पर तलाशी और सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद शनिवार को नदीम उर्फ राजू (19) निवासी वार्ड नं. 8 और मोहम्मद इरफान (23) निवासी धिंगानिया बास को गिरफ्तार कर लिया। खास बात ये रही कि दोनों आरोपियों से चोरी किए करीब 5 लाख रुपए कीमत के चांदी के आभूषण और नकदी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327737


