छापर में भाजपा का विजय संकल्प सम्मेलन:आगामी चुनावों की रणनीति पर पदाधिकारियों ने किया मंथन, राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
छापर में भाजपा का विजय संकल्प सम्मेलन:आगामी चुनावों की रणनीति पर पदाधिकारियों ने किया मंथन, राजेंद्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद
छापर : छापर के जाजू भवन में शनिवार को भाजपा का विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश और जिला स्तर के भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया। नगर मंडल अध्यक्ष गजानन स्वामी की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में आगामी चुनाव की रणनीति, प्रत्याशियों के आवेदनों पर विचार और संगठनात्मक लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।
सम्मेलन में पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़, दिल्ली सरकार के मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह, संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, जिला निकाय सह प्रभारी मधु कुमावत, जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, हिम्मत सिंह मालासी, दीनदयाल पारीक, अर्जुन सिंह फ्रांसा, भाजपा विस्तारक द्वारकाप्रसाद सैन और चुनाव प्रभारी प्रवीण शर्मा सहित कई प्रमुख नेता कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327737


