रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव:सुजानगढ़ में छापर रोड रेलवे फाटक के पास घटना, रात 10 बजे घर से निकला था
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का सिर कटा शव:सुजानगढ़ में छापर रोड रेलवे फाटक के पास घटना, रात 10 बजे घर से निकला था
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की छापर रोड रेलवे फाटक के पास रेलवे पटरियों पर शुक्रवार रात एक युवक का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव रेलवे फाटक से करीब एक किलोमीटर दूर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस और टीम हारे का सहारा के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव को बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह (28) पुत्र मांगू सिंह राजपूत निवासी मींगना के रूप में की है। मामले को लेकर मृतक के पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दी है।
रात 10 बजे घर से निकला था युवक
मृतक के पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा राजेंद्र शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था। इसके करीब एक घंटे बाद रात 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि राजेंद्र की हादसे में मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
शनिवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327737


