देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
लोसल : आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में लोसल में भाजपा के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक में धोद विधायक गोरधन वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह करंगा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश बिजारणियां सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा चुनावी तैयारियों में पूरी मजबूती से जुटने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से पालिका बोर्ड की सत्ता से बाहर रही भाजपा इस बार लोसल में अपना बोर्ड बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता के साथ काम करने की अपील की। साथ ही कहा कि पार्टी नेतृत्व जिस भी कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाए, सभी कार्यकर्ता उसके समर्थन में पूरी निष्ठा से जुटें और उसे जीत दिलाने के लिए घर-घर संपर्क करें।
बैठक में आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने पर मंथन किया गया। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से लोसल नगर पालिका में इस बार पार्टी का बोर्ड बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us