बाबा श्याम के दरबार पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज
बाबा श्याम के दरबार पहुंचे छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर प्रदेश में खुशहाली एवं समृद्धि की मंगल कामना की।
दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने दीपक बैज का स्वागत किया। जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त होने के चलते उनकी यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। डीवाईएसपी राजेश कुमार जांगिड़ एवं थानाधिकारी इंद्राज मरोडिया के नेतृत्व में पुलिस टीम तैनात रही। इस दौरान कांग्रेस के वैद्य पवन कुमार शर्मा सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327713


