चिड़ावा में ज्वेलरी शॉप से 1.14 लाख के गहने ठगे:नकली सोना देकर असली गहने ले गए, बातचीच में उलझाकर की ठगी
चिड़ावा में ज्वेलरी शॉप से 1.14 लाख के गहने ठगे:नकली सोना देकर असली गहने ले गए, बातचीच में उलझाकर की ठगी
चिड़ावा : चिड़ावा में ज्वेलरी शॉप पर 1.14 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुरानी ज्वेलरी के बहाने नई ज्वेलरी लेने आए युवक धोखे से नकली ज्वेलरी थमाकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना खेतड़ी रोड स्थित शर्मा ज्वेलर्स पर शुक्रवार दोपहर करीब 1ः30 बजे की है। पीड़ित दुकानदार सांवरमल जांगिड़ ने चिड़ावा थाने में मामला दर्ज कराया है।
सांवरमल जांगिड़ ने बताया- 21 अगस्त को दोपहर करीब 1:30 बजे दो युवक उनकी दुकान पर आए। उन्होंने सोने की एक अंगूठी और कानों के टॉप्स दिखाते हुए उनके बदले नई ज्वेलरी लेने की बात कही। दुकानदार ने ज्वेलरी देखकर सौदा तय किया।
असली ज्वेलरी रखी और नकली दुकानदार को दी
आरोप है कि बातचीत में उलझाकर दोनों युवकों ने असली सोने की ज्वेलरी अपने पास रख ली और उसकी जगह नकली ज्वेलरी दुकानदार को दे दी। इस तरह उन्होंने धोखाधड़ी को अंजाम दिया। दुकानदार के अनुसार, आरोपी एक जोड़ी सोने के झुमके और एक सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। इन गहनों का कुल वजन करीब 6.900 ग्राम था, जिसकी अनुमानित कीमत 1.14 लाख रुपए है। इसके अलावा, उन्होंने चांदी की पाजेब और मच्छी की एक जोड़ी भी ली, जिसके लिए दुकानदार ने उन्हें लगभग 9 हजार रुपए नकद दिए।
शिकायतकर्ता ने बताया कि युवकों ने अपना गांव सातड़िया (नारनौल) बताया था। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें दोनों आरोपियों के चेहरे स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं। दुकानदार ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। थानाधिकारी लक्ष्मीचंद वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327791


