[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के भारणी बस स्टैंड के पास ट्रक-कार की भिड़ंत:खाटूश्यामजी जा रहे 6 लोग घायल, दिल्ली से आए थे सभी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के भारणी बस स्टैंड के पास ट्रक-कार की भिड़ंत:खाटूश्यामजी जा रहे 6 लोग घायल, दिल्ली से आए थे सभी

रींगस के भारणी बस स्टैंड के पास ट्रक-कार की भिड़ंत:खाटूश्यामजी जा रहे 6 लोग घायल, दिल्ली से आए थे सभी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस के श्रीमाधोपुर सड़क रोड पर स्थित भारणी स्टैंड के पास शनिवार को एक ट्रक और कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार में सवार छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, कार सवार सभी घायल दिल्ली और बादलापुर के निवासी हैं। वे खाटूश्यामजी दर्शन करने के लिए जा रहे थे, तभी भारणी स्टैंड के पास यह दुर्घटना हुई।

6 लोग घायल

घायलों में मंजू शाह, स्नेहा, प्रदीप कुमार, हिमांशु वर्मा और रविरंजन कुमार सहित कुल छह लोग शामिल हैं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से राजकीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने ट्रैफिक कराया सुचारू

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस थाने में कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77