[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भामाशाह ने सिहोड़ PHC को प्रिंटर दिया:मरीजों की ऑनलाइन पर्ची और दस्तावेज प्रिंट करने में मिलेगी सुविधा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भामाशाह ने सिहोड़ PHC को प्रिंटर दिया:मरीजों की ऑनलाइन पर्ची और दस्तावेज प्रिंट करने में मिलेगी सुविधा

भामाशाह ने सिहोड़ PHC को प्रिंटर दिया:मरीजों की ऑनलाइन पर्ची और दस्तावेज प्रिंट करने में मिलेगी सुविधा

खेतड़ी : सिहोड़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को भामाशाहों का लगातार सहयोग मिल रहा है। ग्राम पंचायत के भामाशाह राहुल यादव और जितेंद्र यादव ने पीएचसी को प्रिंटर भेंट किया है।

इस सहयोग से पीएचसी पर मरीजों को दी जा रही सेवाओं में और अधिक सुगमता आएगी। प्रिंटर की उपलब्धता से विशेष रूप से मरीजों की ऑनलाइन पर्चियों और अस्पताल के आवश्यक दस्तावेजों के प्रिंट निकालने में सुविधा होगी, जिससे स्वास्थ्य केंद्र की कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. पंकज यादव ने भामाशाहों का अभिनंदन किया। इस मौके पर जगमाल सिंह यादव, सुरेश यादव, नरेंद्र यादव, वीरसिंह यादव, नरोत्तम टेलर, दाताराम गुर्जर, राजेश गुर्जर सहित पीएचसी स्टाफ और अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles