31 साल बाद फिर एक हुए 1995 बैच के दोस्त, यादों में लौट आया स्कूल का वो दौर
खेतड़ी नगर केंद्रीय विद्यालय में हुआ पूर्व छात्रों का रीयूनियन, देश-विदेश से पहुंचे सहपाठी; स्कूल के नए प्रवेश द्वार का भी हुआ उद्घाटन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ. आजाद अहमद खान
खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर में शनिवार को केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 में पूर्व छात्रों की रीयूनियन मीट हुई। इस अवसर पर 1995 बैच के 12वीं कक्षा के छात्र 31 साल बाद एक साथ मिले और अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के प्रवेश द्वार का फीता काटकर किया गया।
वक्त बीत गया, जिंदगी की राहें अलग हो गईं, लेकिन स्कूल के दिनों की दोस्ती और यादें आज भी दिलों में कायम हैं। शनिवार को खेतड़ी नगर के केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 में ऐसा ही भावुक और यादगार नजारा देखने को मिला, जब 1995 बैच के कक्षा 12वीं के पूर्व छात्र 31 साल बाद एक बार फिर एक साथ मिले।
देश-विदेश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे पूर्व छात्रों ने स्कूल पहुंचकर पुरानी यादों को ताजा किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के प्रवेश द्वार का फीता काटकर उद्घाटन करने के साथ हुई।

कक्षा में लौटे तो फिर याद आया बचपन
रीयूनियन में शामिल पूर्व छात्रों ने स्कूल परिसर में प्रार्थना में हिस्सा लिया और अपने पुराने कक्षा-कक्षों का भ्रमण किया। जिस कक्षा में कभी साथ बैठकर पढ़ाई की थी, वहां पहुंचकर सहपाठियों ने अपने पुराने अनुभव साझा किए और स्कूल के दिनों की यादों को फिर से जिया।

इस दौरान पूर्व शिक्षकों ने भी अपने पुराने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उस दौर की यादें साझा कीं। कई वर्षों बाद गुरुजनों और विद्यार्थियों का मिलन भावुक क्षणों से भर गया।
‘पूर्व विद्यार्थी ही संस्थान की असली ताकत’
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यापक एचएस यादव ने की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्यालय खेतड़ी नगर से शिक्षा प्राप्त करने वाले पूर्व विद्यार्थी आज अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान के पूर्व विद्यार्थी उसकी सबसे बड़ी ताकत होते हैं। अपने अनुभव और उपलब्धियों के माध्यम से वे संस्थान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि विद्यालय की ओर से पूर्व छात्रों को आमंत्रित कर उनके अनुभव वर्तमान विद्यार्थियों के साथ साझा करने की पहल की जा रही है। ऐसे कार्यक्रमों को हर वर्ष आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया।

गुरुजनों और साथियों का किया सम्मान
रीयूनियन समारोह में पहुंचे पूर्व छात्रों ने अपने गुरुजनों और दूर-दराज से आए सहपाठियों का सम्मान किया। 31 वर्ष बाद एक-दूसरे से मिलना सभी के लिए खास अनुभव रहा। इस दौरान पुरानी दोस्ती, स्कूल की शरारतों और पढ़ाई के दिनों से जुड़ी यादों पर खूब चर्चा हुई।
कार्यक्रम आयोजक रमेश कुमार ने बताया कि यह पुनर्मिलन समारोह केसीसी केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 के 1995 बैच के 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से आयोजित किया गया। सुनिता छिछोलिया और सुरेश कुमार ने आभार व्यक्त किया, जबकि राजकुमार शेखावत ने कार्यक्रम का संचालन किया।
समारोह में पूर्व अध्यापक एसएस शर्मा, केके शर्मा, केके यादव, दर्शना, जेपी सिंघल तथा पूर्व छात्र भगत सिंह, मनोहर सिंह, डॉ. हेमा अग्रवाल, कर्नल ललिताब, अनुप नायर, जयप्रकाश, कंचन, मिनू, अनिता शर्मा, अंशु सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2434436


