ईद मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारियों को लेकर बैठक
ईद मिलादुन्नबी पर 26 अगस्त को निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, तैयारियों को लेकर बैठक
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर जिला मुख्यालय पर निकलने वाले पारंपरिक जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जुलूस को शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए मुस्लिम समाज की सामाजिक संस्थाओं एवं विभिन्न कमेटियों की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इसी सिलसिले में खानका-ए-कादरिया जामा मस्जिद में शहर इमाम पीर सैयद मोहम्मद अनवार नदीमुल कादरी के सानिध्य में बैठक आयोजित की गई। इसमें मोहल्ला तेलियान, आथूना बास, अगूणा मोहल्ला, चेजारान, लुहारान, उस्मानाबाद कॉलोनी सहित शहर के विभिन्न वार्डों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए।

जुलूस कमेटी के सैयद अबरार हुसैन कादरी ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे शहर इमाम सैयद मोहम्मद अनवार नदीम-उल-कादरी की अगुवाई में जुलूस-ए-मोहम्मदी मदरसा मदीना से रवाना होगा। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, राजनीतिक दलों एवं गणमान्य लोगों की ओर से जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया जाएगा।
ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर की मस्जिदों, प्रमुख चौराहों और गलियों को रोशनी एवं हरे झंडों से सजाया जा रहा है। शहर के विभिन्न मोहल्लों एवं मदरसों से बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल होंगे।
जुलूस मदरसा मदीना से रवाना होकर धोबियों का चौराहा, बैदों की धर्मशाला, नई सड़क, स्टेशन रोड, धर्मस्तूप, श्याम हॉल और मालजी का कमरा होते हुए वापस मोहल्ला तेलियान पहुंचेगा। इसके बाद मदरसा मदीना में जुलूस का समापन किया जाएगा।
समापन अवसर पर देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ की जाएगी। आयोजकों ने जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327617


