राजेंद्र राठौड़ पहुंचे बीदासर, विजय संकल्प सभा में उमड़ा जनसमूह
निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक, वरिष्ठ नेताओं ने भी की शिरकत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : नगरपालिका चुनाव से पहले बीदासर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बीदासर दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। राठौड़ ने राधाकृष्ण हवेली में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
राठौड़ ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव में एकजुट होकर पूरी मजबूती से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत चुनाव में सफलता की महत्वपूर्ण कड़ी है। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से चुनावी माहौल, जमीनी स्थिति और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर फीडबैक भी लिया।
सभा में क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं और चुनावी रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इनमें लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र झाझड़िया, जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा, प्रभारी देवकिशन माली, सह प्रभारी मधु कुमावत सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। राठौड़ के दौरे और विजय संकल्प सभा के बाद बीदासर में निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने के संकेत मिले हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2327617


