[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा बुहाना का वार्षिक अधिवेशन 24 अगस्त को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा बुहाना का वार्षिक अधिवेशन 24 अगस्त को

राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा बुहाना का वार्षिक अधिवेशन 24 अगस्त को

बुहाना : राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उपशाखा बुहाना का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव 24 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे अमीचंद आईटीआई बुहाना में आयोजित किया जाएगा। अधिवेशन में शिक्षा की वर्तमान स्थिति, संगठन की आगामी कार्ययोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मुख्य महामंत्री उमेद सिंह डूडी, राजकुमार मूंड एवं महेश सैनी होंगे। प्रथम सत्र में शिक्षा की वर्तमान दशा एवं दिशा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद संगठन का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर वर्षभर की गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।

अधिवेशन में वर्तमान सत्र के लिए संगठन की आगामी कार्ययोजना तैयार करने के बाद नवीन कार्यकारिणी के चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव के लिए वेद प्रकाश घरडू एवं रामफल गुरावा सूरजगढ़ को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। ब्लॉक मंत्री नरेश सिंह तंवर ने सभी शिक्षक साथियों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर अधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया।

Related Articles