[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिक्षा के मंदिरों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे : शैक्षिक महासंघ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शिक्षा के मंदिरों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे : शैक्षिक महासंघ

शिक्षा के मंदिरों को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनने देंगे : शैक्षिक महासंघ

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने राजकीय विद्यालयों में बाहरी राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों के भविष्य निर्माण के केंद्र हैं और इन्हें राजनीतिक विवादों का मंच नहीं बनने दिया जाएगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम सुंदर स्वामी ने प्रेसवार्ता में कहा कि विद्यालयों में निरीक्षण या शिकायत के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह ने कहा कि विद्यालय व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें शिक्षा विभाग और प्रशासन के माध्यम से रखी जानी चाहिए।

अतिरिक्त जिला मंत्री सनत कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों को राजनीतिक गतिविधियों या दबाव का हिस्सा बनाने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जाएगा। महासंघ ने राजनीतिक दलों, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से विद्यालयों की गरिमा बनाए रखने की अपील की। संगठन ने बताया कि राजस्थान के करीब 10 हजार विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधन और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles