[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान के हनुमान मंदिर में सावन मास में धार्मिक आयोजन, लक्ष्मण जति समाधि स्थल पर गांव की खुशहाली के लिए हुआ विशेष हवन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान के हनुमान मंदिर में सावन मास में धार्मिक आयोजन, लक्ष्मण जति समाधि स्थल पर गांव की खुशहाली के लिए हुआ विशेष हवन

मानोता जाटान के हनुमान मंदिर में सावन मास में धार्मिक आयोजन, लक्ष्मण जति समाधि स्थल पर गांव की खुशहाली के लिए हुआ विशेष हवन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी :  मानोता जाटान गांव में सावन मास के अवसर पर हनुमान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पुजारी राजेन्द्र स्वामी के सानिध्य में विशेष पूजा-पाठ किया गया। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना में भाग लेकर गांव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद लक्ष्मण जति समाधि स्थल पर ग्रामवासियों के सहयोग से गांव की खुशहाली के लिए विशेष हवन का आयोजन किया गया।

हवन में विधि-विधान के अनुसार गणेश पूजन, कलश पूजन, नवग्रह पूजन एवं देवताओं का आह्वान कर अग्नि स्थापना की गई। पंडित कमलकांत ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुतियां दिलवाईं। ग्रामीणों ने भी यज्ञ में आहुतियां देकर गांव में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूर्णाहुति एवं आरती के साथ हवन संपन्न हुआ। हवन में मुख्य यजमान श्रीचंद पायल एवं मनीष देवी, सुरेश ढाका एवं मंजू देवी, योगेश ढाका एवं प्रियंका देवी, पूर्व सरपंच अमरसिंह झाझड़िया, गुरूदयाल ढाका एवं हरपाल ढाका ने यज्ञ में आहुतियां दीं।

पंडित कमलकांत ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाया।धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। ग्रामीणों ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान हनुमान के दर्शन किए तथा धार्मिक अनुष्ठान में शामिल हुए। ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हवन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर गांव की खुशहाली और सुख-शांति की कामना की।

इस अवसर पर सूबेदार रूपचंद ढाका, सरपंच बहादुर मल मेघवाल, पूर्व सरपंच अमर सिंह झाझड़िया, ठेकेदार चंदगीराम ढाका, सभाचन्द ढाका, प्रताप ढाका, अमरसिंह ढाका, महेन्द्र स्वामी, गुरूदयाल ढाका, किशन ढाका, ईश्वर ढाका सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने आयोजन में सहयोग करते हुए धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles