खेतड़ी नगर पालिका के वार्ड नं. 1 ज्योतिभा नगर की गुनेड़ की ढाणी में छह माह से स्ट्रीट लाइट बंद
चालू कराने की मांग को लेकर वार्डवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन; नगर पालिका पर लगाया लापरवाही का आरोप
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 ज्योतिभा नगर की गुनेड़ की ढाणी में करीब छह माह पहले लगाई गई स्ट्रीट लाइट अब तक चालू नहीं होने से वार्डवासियों में नाराजगी है। स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को वार्डवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। वार्डवासी भीवाराम सैनी, रामकरण सैनी और राजेंद्र प्रसाद सैनी ने बताया कि पहले गुनेड़ की ढाणी ग्राम पंचायत नानूवाली बावड़ी के क्षेत्र में आती थी, लेकिन नगर पालिका विस्तार के तहत इसे नगर पालिका खेतड़ी में शामिल कर दिया गया।
वार्डवासियों के अनुसार नगर पालिका की ओर से करीब छह माह पहले स्ट्रीट लाइट लगा दी गई, लेकिन अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया है। कई बार मांग उठाने के बाद मुख्य सड़क पर डीपी भी लगा दी गई, लेकिन स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन नहीं होने से इसका लाभ वार्डवासियों को नहीं मिल पा रहा है। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द स्ट्रीट लाइट चालू कराने की मांग की।वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड की सड़क भी सही नहीं है। रात के समय अंधेरा होने के कारण लोगों और बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है और कई बार अंधेरे में गिरने की स्थिति बन जाती है। स्ट्रीट लाइट लगाने के बावजूद छह माह से बंद रहने से वार्डवासियों में रोष है।
वार्डवासियों का कहना है कि नगर पालिका में शामिल होने के बाद भी वार्ड में मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। वार्ड में नियमित सफाई नहीं होती है और कचरा उठाने वाली गाड़ी भी तीन-चार दिन में एक बार आती है। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से सफाई व्यवस्था में सुधार करने की भी मांग की।
उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा एक बार स्ट्रीट लाइट को चेक कर सीधा कनेक्शन जोड़कर चालू किया गया था, लेकिन विद्युत विभाग ने तीन-चार दिन बाद उस कनेक्शन को हटा दिया। इसके बाद से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से स्ट्रीट लाइट का विद्युत कनेक्शन कराकर उसे जल्द चालू करने तथा वार्ड में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।सामाजिक कार्यकर्ता अशोक सैनी ने बताया कि ज्योतिभा नगर की गुनेड़ की ढाणी पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है, जहां जंगली जानवरों का आवागमन रहता है।
स्ट्रीट लाइट लगने के समय गांववासियों ने खुशी जताई थी, लेकिन नगर पालिका की उदासीनता के चलते छह माह बाद भी ढाणी अंधेरे में है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मांग पूरी नहीं हुई तो उच्च स्तरीय शिकायत कर मामले की जांच की मांग की जाएगी।इस अवसर पर भीवाराम सैनी, रामकरण सैनी, राजेंद्र प्रसाद सैनी, शम्भु सैनी, रामनिवास सैनी, महेश, प्रवीण, सरदारराम, बंटी, ताराचंद, मुकेश, लोकेश, प्रेमलता देवी, अंगूरी देवी, कविता देवी, सुनीता देवी सहित वार्डवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2325806

