[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव को लेकर चूरू ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त 2026 को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय चुनाव को लेकर चूरू ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त 2026 को

निकाय चुनाव को लेकर चूरू ब्लॉक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त 2026 को

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में निकाय चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक 23 अगस्त 2026 को प्रातः 11ः00 बजे रविवार को रखी गई है। चूरू जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता जमील चौहान ने बताया कि बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया होगे। अध्यक्षता शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चूरू के अध्यक्ष असलम खोखर करेगे। चौहान ने बताया की प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पोर्टल पर चुनाव लडने के इच्छुक उमीदवारों को आवेदन करना होगा व इसकी मुल कॉपी उमीदवार अपने प्रार्थना पत्र के साथ 23 अगस्त को होने वाली बैठक में जमा करवावे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार इस बार निकाय चुनाव में 21 से 35 वर्ष तक की आयु के युवा उमीदवारों को अधिक महत्व दिया जायेगा। असलम खोखर ने कहा कि बैठक मे कांग्रेस के वरिष्ठजन, जिला कांग्रेस कमेटी, अग्रिम संगठन के कार्यक्रर्ता और मंडलों के अध्यक्षगण सामिल होगे।

Related Articles