[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बारावफात पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बारावफात पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

चूरू जिले के विभिन्न कस्बों में अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर भी रहेगी निगरानी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : बारावफात पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न कस्बों और क्षेत्रों में कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सुराणा ने 26 अगस्त को बारावफात पर्व के मद्देनजर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

आदेश के अनुसार चूरू एडीएम को चूरू, राजगढ़, सिद्धमुख, तारानगर, भानीपुरा और सरदारशहर क्षेत्र का समग्र प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुजानगढ़ एडीएम को सुजानगढ़, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित उपखंड अधिकारियों को अपने-अपने संपूर्ण उपखंड क्षेत्र के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा विभिन्न तहसीलदारों को भी संबंधित कस्बों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चूरू तहसीलदार को रतननगर, राजगढ़ तहसीलदार को राजगढ़, सिद्धमुख तहसीलदार को सिद्धमुख, तारानगर तहसीलदार को साहवा, राजलदेसर तहसीलदार को राजलदेसर, सरदारशहर तहसीलदार को सरदारशहर, सुजानगढ़ तहसीलदार को सालासर, बीदासर तहसीलदार को छापर, भानीपुरा तहसीलदार को भानीपुरा और रतनगढ़ तहसीलदार को रतनगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को पर्व के दौरान कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार पर निगरानी रखने और ऐसी सामग्री का प्रचार-प्रसार नहीं होने देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles