[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस-एक्सपर्टस नें उद्यमिता, स्टार्टअप, नवाचार, तकनीकी कौशल पर विद्यार्थियों को दिए टिप्स


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस-एक्सपर्टस नें उद्यमिता, स्टार्टअप, नवाचार, तकनीकी कौशल पर विद्यार्थियों को दिए टिप्स

रचनात्मक सोच और अपनी क्षमता का राष्ट्रहित में उपयोग करे विद्यार्थी : प्रो अखिल रंजन गर्ग, कुलगुरु

बीकानेर : राष्ट्रीय उद्यमिता दिवस के अवसर पर बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू), बीकानेर में विद्यार्थियों में उद्यमिता, नवाचार एवं स्टार्टअप के प्रति जागरूकता और प्रेरणा विकसित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम काआयोजन किया गया। जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि मुख्य अतिथि श्री जतिन आसावा, निदेशक, डीएम स्प्रिंग मिल बीकानेर रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करते हुए अपने स्टार्टअप एवं उद्यमिता के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छे विचार को सही दिशा, निरंतर प्रयास और जोखिम उठाने की क्षमता के साथ सफल व्यवसाय में परिवर्तित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नौकरी तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता बनने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।समन्वयक जय भास्कर के संयोजन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उद्यमिता, स्टार्टअप, नवाचार, तकनीकी कौशल एवं रोजगार के अवसरों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बदलते तकनीकी एवं आर्थिक परिवेश में नवाचार और उद्यमिता युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी रचनात्मक सोच, तकनीकी ज्ञान और समस्याओं के समाधान की क्षमता का उपयोग करते हुए नए स्टार्टअप एवं उद्यम विकसित करने का आह्वान किया। प्राचार्य डॉ. परबंत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने तकनीकी ज्ञान को व्यावहारिक रूप से उपयोग करते हुए नए विचारों पर कार्य करने और उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्री गगन भाटिया, उप निदेशक, डीओआईटी ने विद्यार्थियों को आई स्टार्ट राजस्थान प्लेटफॉर्म से जुड़ने तथा अपने नवीन एवं प्रभावी विचारों के साथ स्टार्टअप पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया। श्री जयवीर शेखावत ने विद्यार्थियों को आगामी “राजस्थान क्विस्ट-2026” के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों तथा इससे मिलने वाले विभिन्न लाभों के बारे में विस्तार से बताया। श्री दीपेश रामावत ने विद्यार्थियों को राजस्थान सेंटर ऑफ़ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इसके के माध्यम से विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा अन्य उभरती प्रौद्योगिकियों में कौशल विकास एवं तकनीकी प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

Related Articles