[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑब्जर्वर भेजकर सर्वे करा रही कांग्रेस-जिलाध्यक्ष:बोले-जिताऊ उम्मीदवार को देंगे टिकट; पार्टी जिला, नगर परिषद के मुद्दे पर लड़ेगी चुना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

ऑब्जर्वर भेजकर सर्वे करा रही कांग्रेस-जिलाध्यक्ष:बोले-जिताऊ उम्मीदवार को देंगे टिकट; पार्टी जिला, नगर परिषद के मुद्दे पर लड़ेगी चुना

ऑब्जर्वर भेजकर सर्वे करा रही कांग्रेस-जिलाध्यक्ष:बोले-जिताऊ उम्मीदवार को देंगे टिकट; पार्टी जिला, नगर परिषद के मुद्दे पर लड़ेगी चुना

नीमकाथाना : नीमकाथाना में निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद नारायण घसिया ने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। कांग्रेस सभी 40 वार्डों में ऑब्जर्वर भेजकर सर्वे करा रही है। इस सर्वे के आधार पर जिताऊ, टिकाऊ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनाव में मौका दिया जाएगा। पार्टी का प्रयास है कि स्थानीय समस्याओं की बेहतर समझ रखने वाले प्रत्याशी को उसी वार्ड से चुनाव लड़ाया जाए, ताकि वह जनता का बेहतर प्रतिनिधित्व कर सके।

सड़क, नाली, नगरपरिषद के मुद्दों के साथ लड़ेंगे चुनाव-जिलाध्यक्ष

जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव में नीमकाथाना जिला एवं संभाग के मुद्दे, नगर परिषद का मुद्दा, सड़क, नाली तथा शहर से जुड़े स्थायी और स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि समय पर चुनाव न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने भाजपा सरकार पर पेपर लीक, महंगाई सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधा। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भी घसिया ने भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने आश्वासन दिया था कि जहां बाइपास है, वहां शहर के अंदर तोड़फोड़ नहीं की जाएगी। इसके बावजूद नीमकाथाना में अतिक्रमण के नाम पर की गई कार्रवाई निंदनीय है। पार्टी का लक्ष्य 40 में से 35 वार्डों में जीत हासिल कर नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनाना है।

ये रहे मौजूद

इस दौरान ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रामकुंवर बल्ली यादव, रिंगस के पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार कुमावत, शिवपाल भाटी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकेश मीणा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles