[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगर में शुरू हुआ सीएनजी पंप, वाहन चालकों को मिलेगी राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगर में शुरू हुआ सीएनजी पंप, वाहन चालकों को मिलेगी राहत

इंडियन पेट्रोल पंप पर सुविधा शुरू, ईंधन खर्च में 15 से 20 फीसदी तक बचत का दावा

खेतड़ी नगर : खेतड़ी क्षेत्र के वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। केसीसी टाउनशिप के आजाद मार्केट के पास स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम सीएनजी पंप का शुभारंभ किया गया। पंप संचालक मनभरी देवी कटेवा और यशवर्धन ने फीता काटकर सीएनजी सुविधा की शुरुआत की।

इस मौके पर आईओसी के चीफ मैनेजर सीताराम मीणा ने बताया कि सीकर और झुंझुनूं जिले में खेतड़ी नगर सहित अब तक 36 सीएनजी पंप शुरू किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की तुलना में सीएनजी का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों के ईंधन खर्च में करीब 15 से 20 प्रतिशत तक की बचत हो सकती है।

खाटूश्यामजी और सालासर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी राहत

खेतड़ी क्षेत्र में सीएनजी पंप शुरू होने से स्थानीय वाहन चालकों के साथ दूसरे राज्यों की ओर जाने वाले लोगों को भी सुविधा मिलेगी। पंप संचालक मनभरी देवी ने बताया कि क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी जाते हैं। सीएनजी वाहनों को रास्ते में गैस भरवाने में परेशानी होती थी और कई बार वाहन चालकों को सीएनजी के लिए हरियाणा तक जाना पड़ता था।

अब खेतड़ी नगर में ही सीएनजी उपलब्ध होने से स्थानीय लोगों के साथ बाहर से आने-जाने वाले वाहन चालकों और श्रद्धालुओं को भी राहत मिलेगी।

50 साल से पेट्रोल पंप के जरिए सेवा

पंप संचालक मनभरी देवी ने कहा कि उनका परिवार करीब 50 वर्षों से पेट्रोल पंप के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सेवा दे रहा है। खेतड़ी क्षेत्र में सीएनजी सुविधा शुरू करना इसी सेवा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है। इस अवसर पर आईओसी मैनेजर प्रवीण कुमार, उम्मेद सिंह, सहीराम सहित पंप स्टाफ और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Related Articles