स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 267 लाभार्थियों ने लिया लाभ
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 267 लाभार्थियों ने लिया लाभ
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती संस्कार केन्द्र-श्री विवेकानंद, श्री विनायक एवं वीर तेजाजी सरस्वती संस्कार केन्द्र, श्री पाबूजी महाराज सेवा बस्ती, गाजसर, चूरू में गुरुवार, 20 अगस्त 2026 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, वार्ड क्रमांक 08 के सौजन्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के मुकेश प्रजापत, अनिता, मनीषा, सरिता, सरोज, अंकिता, डॉ. फातिमा, मुस्कान, विनय पाण्डेय एवं सूर्य प्रकाश ने सेवाएं दीं। इस दौरान मौसमी बीमारियों की जांच, रक्त संचार एवं मधुमेह की जांच की गई। चिकित्साकर्मियों द्वारा लाभार्थियों को नि:शुल्क दवाइयां वितरित करने के साथ आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
शिविर में तीनों संस्कार केन्द्रों के बालकों, अभिभावकों सहित कुल 267 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इस अवसर पर चूरू संकुल संस्कार केन्द्र के संरक्षक श्रीकृष्ण सारस्वत, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार प्रजापत, ओमप्रकाश इन्दोरिया सहित अन्य उपस्थित रहे। अंत में चूरू संकुल संरक्षक एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2323342


