[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निकाय चुनाव: 19 निकायों के 555 वार्डों में दो चरणों में मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निकाय चुनाव: 19 निकायों के 555 वार्डों में दो चरणों में मतदान

निकाय चुनाव: 19 निकायों के 555 वार्डों में दो चरणों में मतदान

झुंझुनूं : जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से कराए जाएंगे। सभी प्रत्याशियों को समान अवसर मिलेंगे। जिले के 19 नगरीय निकायों के 555 वार्डों में 9 और 11 सितंबर को मतदान होगा।

पहले चरण में 9 सितंबर को पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला, विद्या विहार, सूरजगढ़, सिंघाना, बुहाना, मंडावा, बिसाऊ व मलसीसर तथा दूसरे चरण में 11 सितंबर को झुंझुनूं, बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी व उदयपुरवाटी में मतदान होगा। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा और मतगणना 14 सितंबर को होगी।

डॉ. गर्ग ने बताया कि जिले में 4 लाख 35 हजार 513 मतदाता हैं। चुनाव कार्यक्रम के तहत 27 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी और 31 अगस्त तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 1 सितंबर को संवीक्षा और 3 सितंबर तक नाम वापसी होगी।

आचार संहिता लागू होने के बाद नई योजनाओं, नए कार्यादेश और नए विकास कार्यों पर रोक रहेगी। रैली, जुलूस और सभा के लिए अनुमति जरूरी होगी। वहीं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी, नाकेबंदी, हथियार जमा कराने और हरियाणा सीमा पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए।

Related Articles