मकान की छत से गिरा मिस्त्री, मौत:निर्माण कार्य के दौरान पट्टी टूटने से हुआ हादसा, बेकाबू होकर गिरा
मकान की छत से गिरा मिस्त्री, मौत:निर्माण कार्य के दौरान पट्टी टूटने से हुआ हादसा, बेकाबू होकर गिरा
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के गांव गोलसर में निर्माण कार्य के दौरान एक मिस्त्री की छत से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गोलसर निवासी लालाराम मेघवाल (40) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, लालाराम मेघवाल गांव के पास खेत में बने एक मकान की छत पर पट्टियां लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक छत की एक पट्टी टूट गई, जिससे वह बेकाबू होकर नीचे गिर पड़े। हादसे में लालाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत राजकीय जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को रतनगढ़ के राजकीय जालान अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हेड कांस्टेबल हंसराज ने बताया कि पुलिस ने मर्ग दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2323077

