[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

25 अगस्त को बीकानेर निदेशालय का घेराव करेंगे शिक्षक:प्रदेशभर से 10 हजार जुटने का दावा, सदस्यता अभियान के लिए टीमें गठित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

25 अगस्त को बीकानेर निदेशालय का घेराव करेंगे शिक्षक:प्रदेशभर से 10 हजार जुटने का दावा, सदस्यता अभियान के लिए टीमें गठित

25 अगस्त को बीकानेर निदेशालय का घेराव करेंगे शिक्षक:प्रदेशभर से 10 हजार जुटने का दावा, सदस्यता अभियान के लिए टीमें गठित

सरदारशहर : राजस्थान शिक्षक संघ की उपशाखा ने शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर 25 अगस्त को बीकानेर निदेशालय के घेराव का ऐलान किया है। सरदारशहर के स्थानीय शिक्षक भवन में अध्यक्ष सुरेंद्र झोरड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में ट्रांसफर, शिक्षकों की समस्याओं और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया।

प्रदेश महामंत्री विजय पोटलिया ने बताया कि प्रदर्शन में प्रदेशभर से करीब 10 हजार शिक्षकों के शामिल होने का दावा किया गया है। उन्होंने चूरू जिले से 1100 से अधिक शिक्षकों से बीकानेर पहुंचने का आह्वान किया।

सार्वजनिक शिक्षा को लेकर जताई चिंता

प्रदेश कार्यालय मंत्री याकूब खान ने सार्वजनिक शिक्षा को बचाने की चुनौती पर बात रखी। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को स्वच्छंद और भयमुक्त वातावरण में अध्यापन का अवसर मिलने पर ही सार्वजनिक शिक्षा को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों और कामगारों से भी अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

स्थानांतरण को लेकर 20 अगस्त से धरना

शिक्षकों में स्थानांतरण प्रक्रिया को लेकर भी नाराजगी जताई गई। प्रदेश प्रतिनिधि गौरीशंकर सिहाग और रणवीर सहारण ने बताया कि अनीतिपूर्ण स्थानांतरणों के विरोध में 20 अगस्त से चूरू जेडी मुख्यालय पर संभाग स्तरीय बेमियादी धरना शुरू किया गया है। उन्होंने अधिक से अधिक शिक्षकों से धरने में शामिल होने की अपील की।

सदस्यता अभियान के लिए टीमें गठित

ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र झोरड़ और मंत्री गजानंद मेघवाल ने सत्र 2026-27 के सदस्यता अभियान को जल्द पूरा करने की जानकारी दी। इसके लिए संगठन की ओर से टीमें गठित की गई हैं।

बैठक में सीबीईओ कार्यालय पर शिक्षकों, मंत्रालयिक कर्मचारियों और संस्था प्रधानों पर अनावश्यक दबाव डालकर प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया गया। संगठन पदाधिकारियों ने इसे अस्वीकार्य बताते हुए चेतावनी दी कि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो ब्लॉक कार्यालय पर व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।

ये रहे मौजूद

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष श्रीनाथ बरोड़, वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. पवन महर्षि और कार्यकारी अध्यक्ष राकेश प्रजापत ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान गौरीशंकर बाना, अमरचंद सांडेला, रामनिवास सारण, मूलचंद भाटिया, भंवरलाल सारण, संजय वर्मा, राजपाल ढाका, उम्मेद सिंह राठौड़, संदीप ढाका सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles