[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

4 नकाबपोशो ने गैस कटर से एटीएम काटा,; 8 किलोमीटर पीछा कर दिलेर खान ने नोट किया गाड़ी नंबर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

4 नकाबपोशो ने गैस कटर से एटीएम काटा,; 8 किलोमीटर पीछा कर दिलेर खान ने नोट किया गाड़ी नंबर

फतेहपुर में एटीएम लूट की बड़ी वारदात टली, चार नकाबपोश बदमाशों ने देर रात दिया वारदात को अंजाम देने का प्रयास; पुलिस की पांच टीमें जांच में जुटीं, आबिद खान की सूचना कोतवाल की मुस्तैदी से बिछा पुलिस का जाल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : आबिद खान दाडून्दा 

फतेहपुर : चुंगी नाका-सरदारपुरा स्टैंड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को गुरुवार देर रात करीब दो बजे चार नकाबपोश बदमाशों ने गैस कटर से काटकर लूटने का प्रयास किया। हालांकि एक सजग नागरिक की नजर पड़ने और समय रहते पुलिस को सूचना मिलने से बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके। दिलेर खान और होटल शेखाजी के भवानी सिंह की सक्रियता देख बदमाश एटीएम छोड़कर ब्रेजा कार से फरार हो गए।

घटना के दौरान दाडून्दा निवासी दिलेर खान अस्पताल की ओर जा रहे थे। एटीएम के पास संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर उन्होंने तत्काल पत्रकार आबिद खान दाडून्दा को इसकी सूचना दी। आबिद खान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फतेहपुर कोतवाल महेंद्र मीणा आज 7 अन्य थानों की पुलिस और आरटीओ को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी महेंद्र मीणा जाब्ते के साथ मौके की ओर रवाना हुए।

मौके पर पुलिस जाब्ता

दिलेर खान ने 8 किलोमीटर तक किया बदमाशों का पीछा

पुलिस के पहुंचने से पहले ही बदमाश एटीएम से निकलकर ब्रेजा कार से भागने लगे। दिलेर खान ने साहस दिखाते हुए अपनी कार से बदमाशों का करीब 8 किलोमीटर तक पीछा किया। दिलेर ने बताया कि मेरी गाड़ी की स्पीड 145 की थी इस दौरान उन्होंने संदिग्ध वाहन का नंबर नोट करने के साथ उसका वीडियो भी बना लिया। पुलिस के लिए यह वीडियो और वाहन संबंधी जानकारी जांच में अहम कड़ी साबित हो रही है।

मौके पर दिलेर खान
युवक आबिद ने करीब 8 से 10 किलोमीटर तक गाड़ी का पीछा किया।
युवक आबिद ने करीब 8 से 10 किलोमीटर तक गाड़ी का पीछा किया।

सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ पुलिस-प्रशासन

पत्रकार आबिद खान दाडून्दा ने फतेहपुर पुलिस के साथ-साथ आसपास के थानों को भी सूचना दी। सूचना मिलने पर फतेहपुर कोतवाल महेंद्र मीणा और लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस सक्रिय हुई। वहीं आरटीओ हनुमान सिंह तरड़ भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। खोटिया सरपंच अनिल पूनिया और होटल शेखाजी के भवानी सिंह और आबिद खान सहित कई लोगों ने भी रातभर संदिग्ध वाहन की तलाश में पुलिस का सहयोग किया।

थाना प्रभारी महेंद्र मीणा के अनुसार घटना के बाद पुलिस की पांच अलग-अलग टीमें गठित कर अलग-अलग दिशाओं में भेजी गई हैं। पुलिस आसपास के मार्गों और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संदिग्ध वाहन और आरोपियों की तलाश कर रही है।

‘हथियार होता तो बदमाशों को जाने नहीं देता’

आरटीओ हनुमान सिंह तरड़ ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा कि दिलेर खान ने हिम्मत दिखाई और पीछा किया इस बच्चे का राज्य लेवल पर सम्मान होना चाहिए आरटीओ ने कहा उनके पास उस समय हथियार नहीं था, यदि हथियार होता तो बदमाशों को भागने नहीं दिया जाता।

आरटीओ हनुमान सिंह तरड़

नागरिक की सजगता बनी अहम कड़ी

पूरी घटना में जनमानस शेखावाटी के आबिद खान की समय पर पल्सी को सूचना देने की सजगता दिलेर खान की हिम्मत पुलिस जांच के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई। उन्होंने न केवल समय रहते सूचना पहुंचाई, बल्कि जान जोखिम में डालकर भाग रहे वाहन का पीछा किया और उसका नंबर तथा वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराया। इससे पुलिस को बदमाशों तक पहुंचने के लिए अहम सुराग मिल रहा हैं।

थाना प्रभारी महेंद्र मीणा ने बताया कि पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज, वाहन के वीडियो और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

कोतवाल महेंद्र मीणा

एटीएम को गैस कटर से काटे जाने के बावजूद बदमाश कैश तक नहीं पहुंच पाए। समय पर मिली सूचना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फतेहपुर में एक बड़ी एटीएम लूट की वारदात टल गई।

इन्होंने की पुलिस की मदद
इस पूरे घटनाक्रम में रात भर आबिद खान पत्रकार ने कई थानों को फोन घुमाया शेखा जी होटल के भवानी सिंह ने मौके को संभाला कोतवाल महेंद्र मीणा ने रणनीति बनाई हनुमान सिंह आरटीओ मौके आप पहुंचे दिलेर खान ने गाड़ी का पीछा किया इस तरह इन सभी ने रात भर पुलिस मदद की।

भवानी सिंह शेखाजी होटल
अनिल पुनिया सरपंच खोटिया

Related Articles