[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आरएसएस की पुस्तिका वितरण के विरोध में सीपीआईएम का बीईईओ कार्यालय पर प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अलसीसरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आरएसएस की पुस्तिका वितरण के विरोध में सीपीआईएम का बीईईओ कार्यालय पर प्रदर्शन

सरकारी स्कूलों में पुस्तिका बांटने और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने का लगाया आरोप, परीक्षा हुई तो तालाबंदी की चेतावनी

अलसीसर : सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों में ‘आरएसएस के 100 वर्ष’ नामक पुस्तिका के वितरण के विरोध में बुधवार को सीपीआईएम तहसील कमेटी मलसीसर ने बीईईओ कार्यालय अलसीसर का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुस्तिका वितरण और इसी विषय पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित किए जाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

सीपीआईएम तहसील कमेटी के सचिव कामरेड महिपाल पूनिया ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में विद्यार्थियों को आरएसएस से संबंधित पुस्तिका वितरित की जा रही है तथा इसी पुस्तिका के आधार पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों और सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल किसी संगठन के प्रचार-प्रसार के लिए नहीं किया जाना चाहिए।

‘शिक्षा व्यवस्था का राजनीतिक इस्तेमाल नहीं होने देंगे’

पूनिया ने कहा कि स्कूल शिक्षा का केंद्र हैं और वहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष शिक्षा का वातावरण मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार की गतिविधियों से शिक्षा व्यवस्था का राजनीतिक इस्तेमाल किया जा रहा है। सीपीआईएम ने संबंधित अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर पुस्तिका वितरण और प्रस्तावित प्रतियोगिता पर रोक लगाने की मांग की।

परीक्षा हुई तो तालाबंदी की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उक्त पुस्तिका के आधार पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई तो सीपीआईएम कार्यकर्ता स्कूलों में तालाबंदी आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग जिम्मेदार होंगे।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बीईईओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं और शिक्षा विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान महिपाल पूनिया, मोहित जलंद्रा, राहुल सिलाइच, सोयब खान, दीपक सामरिया, अमित शेखावत सहित सीपीआईएम के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles