महिला छात्र नेता सखी बोलीं- यूनिटी से ही जीत संभव:शिक्षा प्रणाली में सुधार अभी बाकी; स्टूडेंट्स आंदोलन का फेस बनीं सखी-शरण्या आईं सीकर
महिला छात्र नेता सखी बोलीं- यूनिटी से ही जीत संभव:शिक्षा प्रणाली में सुधार अभी बाकी; स्टूडेंट्स आंदोलन का फेस बनीं सखी-शरण्या आईं सीकर
सीकर : सीकर में महिला छात्र नेता सखी ने कहा- स्टूडेंट्स यूनिटी पूरे देश की सरकार को झुकाने का काम करेगी। एकजुटता से पहले किसानों पर थोपे काले कानून वापस हुए और अब केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। कोई भी लड़ाई एक साथ लड़कर ही जीती जाती है। बरसों पहले हुए आजादी के आंदोलन से लेकर किसान आंदोलन और हाल ही हुए छात्र आंदोलन में संगठन से ही जीत दर्ज हुई।
सीकर में बुधवार को जिला कार्यालय के सामने जश्न-ए-इंकलाब कार्यक्रम में महिला छात्र नेता सखी ने यह कहा। महिला छात्र नेता सखी ने कहा- आंदोलन शुरू करना ही सब कुछ नहीं होता, आंदोलन शुरू करने के बाद वहां डटे रहना ही जीत है। दिल्ली में शुरू हुए छात्र आंदोलन ने धीरे-धीरे गति पकड़ी और पूरे देश में फैल गया। 40 दिनों तक लगातार संख्या बढ़ती रही और आखिरकार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। यह स्टूडेंट्स की यूनिटी और लगातार आंदोलन करने का ही परिणाम था।
पेपर लीक के खिलाफ हुए स्टूडेंट्स आंदोलन की जीत के उपलक्ष्य में हुए सांस्कृतिक और संवाद कार्यक्रम में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट से फेमस हुईं छात्र नेत्री सखी और शरण्या बतौर मुख्य वक्ता पहुंचीं। कार्यक्रम में सीकर गवर्नमेंट साइंस कॉलेज, आर्ट्स कॉलेज, कॉमर्स कॉलेज और गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यक्षता SFI प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र ढाका ने की। संचालन जिला सचिव राकेश मुवाल और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप नेहरा ने किया।
कहा- NTA भंग किया जाए
विशेष आमंत्रित वक्ता शरण्या ने कहा- स्टूडेंट आंदोलन दिल्ली से पूरे देश में फैला। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की जरूरत थी, लेकिन इससे अभी भी शिक्षा प्रणाली में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। नेशनल एजुकेशन पॉलिसी वापसी और NTA जब तक भंग नहीं होगा, तब तक शिक्षा में सुधार नहीं हो सकता। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की हर परीक्षा के पेपर लीक हो जाते हैं। स्टूडेंट्स का आंदोलन अभी खत्म नहीं हुआ है। जब तक सरकारी स्कूलों का बंद होना नहीं रुकता और सबके लिए शिक्षा सस्ती नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष राजू बिजारणियां, सचिव अभिषेक महला, सुमेर बुडानिया, कमल बींजसी, गोपाल बागड़ी, प्रकाश सैन सहित बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स और SFI कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
देखें कार्यक्रम के PHOTOS…






देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2321219


