[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री सनातन धर्म मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ

4 सितंबर को होगा भव्य आयोजन, कृष्ण लीला सहित होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम

खेतड़ी नगर : श्री सनातन धर्म मंदिर में 4 सितंबर को आयोजित होने वाले भव्य जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

बैठक में सनातन धर्म समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना, मंदिर मंत्री विमल शर्मा, प्रचार मंत्री रमेश पांडे, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी संजय जिंदड़, भंडार मंत्री राजकुमार सहित नारू नंदन, नेमीचंद, कौशिक और इंदु समेत समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कृष्ण लीला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर समिति की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई।

Related Articles