[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विभिन्न मांगों को लेकर राजपूत परिवार मंच ने सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विभिन्न मांगों को लेकर राजपूत परिवार मंच ने सौंपा ज्ञापन

34 विधानसभा क्षेत्रों में दिए गए ज्ञापन, ईडब्ल्यूएस सहित कई मुद्दे उठाए

झुंझुनूं : राजपूत परिवार मंच के नेतृत्व में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगों को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा।

मंच के अध्यक्ष इंजीनियर महावीर सिंह शेखावत झाझड़ के नेतृत्व में प्रदेश के 34 विधानसभा क्षेत्रों में ज्ञापन दिए गए। ज्ञापन में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र की प्रक्रिया सरल करने, ईडब्ल्यूएस वर्ग की जातियों को चुनाव में आरक्षण देने, उच्च शिक्षण संस्थानों में ईडब्ल्यूएस को संरक्षण देने, यूजीसी कानून वापस लेने और पेपर लीक मामलों में कड़ी कार्रवाई सहित कई मांगें रखी गईं।

इसके अलावा अमर शहीद देवराज सिंह पलाड़ा को न्याय दिलाने, मूल ओबीसी को आरक्षण देने तथा मुस्लिम समुदाय को सामाजिक एवं धार्मिक संरक्षण देने की मांग भी उठाई गई।

इस दौरान शायर सिंह काली पहाड़ी, राजेंद्र सिंह शेखावत, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आसिफ, जयवीर सिंह शेखावत, डॉ. संतोष सिंह, बलबीर सिंह, संपत सिंह, जीवराज सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, भूपेंद्र सिंह, ओम सिंह, सरवन सिंह, जगदीश सिंह नूआं, महेंद्र शर्मा, प्रभु सिंह बिरमी, महेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह दौलतपुरा, गफ्फार खान, शफी खां, गजेंद्र सिंह लुटू, तेजपाल सिंह टाई, मांगू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles