नगरीय निकाय चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित, झुंझुनूं के 19 निकायों में दो चरणों में मतदान
9 और 11 सितंबर को होगा मतदान, 14 सितंबर को मतगणना
झुंझुनूं : राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जिले के 19 नगरीय निकायों में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। प्रथम चरण में 9 सितंबर और द्वितीय चरण में 11 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
पहले चरण में पिलानी, चिड़ावा, मंड्रेला, विद्या विहार, सूरजगढ़, सिंघाना, बुहाना, मंडावा, बिसाऊ और मलसीसर में मतदान होगा।
दूसरे चरण में नगर परिषद झुंझुनूं के साथ बगड़, सुल्ताना, नवलगढ़, जाखल, मुकुंदगढ़, डूंडलोद, खेतड़ी और उदयपुरवाटी में मतदान कराया जाएगा।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त रहेगी। 1 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच और 3 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी होगी। 4 सितंबर को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
दोनों चरणों की मतगणना 14 सितंबर को होगी। अध्यक्ष पदों के लिए मतदान 21 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2320951


