[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जनसंघर्ष का सुखद परिणाम: ढाणी डीएसपुरा में नवनिर्मित आरओबी और हाईवे रेस्ट रूम का लोकार्पण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जनसंघर्ष का सुखद परिणाम: ढाणी डीएसपुरा में नवनिर्मित आरओबी और हाईवे रेस्ट रूम का लोकार्पण

सांसद राहुल कस्वां ने किया लोकार्पण, ग्रामीणों को जाम और दुर्घटनाओं से मिलेगी राहत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू लोकसभा क्षेत्र के ढाणी डीएसपुरा में लंबे समय से प्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज और राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने आधुनिक रेस्ट रूम का सांसद राहुल कस्वां ने लोकार्पण किया। आरओबी के शुरू होने से क्षेत्रवासियों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम और दुर्घटनाओं के खतरे से राहत मिलने की उम्मीद है।

करीब चार वर्ष पहले ढाणी डीएसपुरा में हुए सड़क हादसे में एक मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों ने सुरक्षा और स्थायी समाधान की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया था। उस दौरान सांसद राहुल कस्वां ने मौके पर पहुंचकर आरओबी निर्माण का भरोसा दिलाया था। सांसद के प्रयासों और पैरवी के बाद आरओबी बनकर तैयार हुआ और अब इसे आमजन को समर्पित किया गया है।

लोकार्पण समारोह में सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि ढाणी डीएसपुरा का हादसा बेहद पीड़ादायक था। ग्रामीणों से किए वादे को पूरा कर उन्हें संतोष है। उन्होंने कहा कि यह आरओबी जनता के संघर्ष और विश्वास का परिणाम है तथा क्षेत्र में सुरक्षित यातायात और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है।

नवनिर्मित आरओबी के शुरू होने से रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलेगी। वहीं हाईवे पर बने रेस्ट रूम से लंबी दूरी के वाहन चालकों और राहगीरों को विश्राम की सुविधा मिलेगी।

समारोह में एनएचएआई जयपुर के क्षेत्रीय अधिकारी संजय एस. कदम, परियोजना निदेशक अजय कुमार आर्य, एनएचएआई सीकर के उप महाप्रबंधक काशी प्रसाद, टीम लीडर सुबोध कुमार मलिक, परियोजना समन्वयक सोहन लाल फगेड़िया, रेजिडेंट इंजीनियर दीपक कुमार दीक्षित, ढाढर टोल प्रबंधक सबिन शर्मा सहित तकनीकी टीम के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles