मेवाड़ की धरा पर पूर्व RPS इस्माइल खान चूरू का भव्य स्वागत
मेवाड़ की धरा पर पूर्व RPS इस्माइल खान चूरू का भव्य स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय से राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस महासंघ के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व आरपीएस (RPS) अधिकारी इस्माइल खान (इस्माइलखानी) के मेवाड़ आगमन पर समाजबंधुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर पलक-पावड़े बिछाकर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उनके मेवाड़ पहुंचने पर रायला में होटल तराना में मेवाड़ कायमखानी महासभा और मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से भव्य और शानदार अभिनंदन किया गया।
समाज के प्रबुद्ध जनों ने इस्माइल खान को साफा और माला पहनाकर उनकी गौरवमयी सेवाओं के लिए उनका नागरिक अभिनंदन किया। इसके बाद पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Retd. ASP) इस्माइल खान जी ग्राम मेंघरास और शाहपुरा पहुंचे। दोनों ही जगहों पर स्थानीय कायमखानी कौम और युवाओं और प्रबुद्धजनों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ साफे और फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत-सत्कार किया।

इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठियों में कायमखानी समाज की वर्तमान स्थिति और उज्जवल भविष्य को लेकर गंभीर चर्चा हुई। राजनीतिक भविष्य के बजाय युवाओं और बालिकाओं की उच्च शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया। समाज के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं प्रशासनिक और पुलिस सेवाओं (RAS/RPS) में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
सामाजिक सुधार: कुरीतियों को मिटाकर आपसी एकता और समाज सेवी संगठनो को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस ऐतिहासिक दौरे में मेवाड़ कायमखानी महासभा के अध्यक्ष व मेवाड़ कायमखानी विकास सेवा संस्थान के पदाधिकारीयों सहित कायमखानी कौम के प्रबुद्धजन तथा मेंघरास व शाहपुरा के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2320935


