नीमकाथाना में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 15 नमूने लिए
नीमकाथाना में खाद्य विभाग की कार्रवाई, 15 नमूने लिए
नीमकाथाना : खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ चिकित्सा विभाग ने बुधवार को नीमकाथाना क्षेत्र में कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मावा, दूध, घी, मावा पेड़ा, मैदा पेठा, घेवर और मावा बर्फी सहित 15 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक महरिया ने बताया कि बालाजी स्वीट्स और लाला बालाजी मिष्ठान भंडार को स्वच्छता एवं साफ-सफाई में कमी मिलने पर नोटिस दिया गया।
त्योहारी सीजन को देखते हुए अभियान 28 अगस्त तक जारी रहेगा। खाद्य कारोबारियों को निर्धारित मात्रा में खाद्य रंग का उपयोग करने, जरूरत के अनुसार मिठाई बनाने और अवधिपार खाद्य सामग्री नहीं बेचने के निर्देश दिए गए हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2320859


