[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रीको इंडस्ट्रियल एरिया में मॉकड्रिल, दो मिनट में आग पर काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रीको इंडस्ट्रियल एरिया में मॉकड्रिल, दो मिनट में आग पर काबू

सभी विभागों का रिस्पांस टाइम जांचा, आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखा

सीकर : सीकर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में जिला प्रशासन द्वारा बुधवार को आपदा प्रबंधन के तहत मॉकड्रिल आयोजित की गई। मॉकड्रिल में इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने तथा संभावित जनहानि का सीन क्रिएट किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों का रिस्पांस टाइम जांचा गया।

मॉकड्रिल के तहत दोपहर 2.05 बजे कंट्रोल रूम में जगदीश नामक व्यक्ति द्वारा फैक्ट्री में भीषण आग लगने की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद सीकर कलेक्टर आशीष मोदी, एसपी प्रवीण नायक नूनावत सहित पुलिस टीम एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो मिनट में आग पर काबू पा लिया।

मॉकड्रिल के दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं सिविल डिफेंस की टीमें 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचीं। जिला प्रशासन द्वारा इस दौरान सभी संबंधित विभागों के रिस्पांस टाइम एवं आपदा की स्थिति में उनकी तैयारियों को परखा गया।

सीकर कलेक्टर आशीष मोदी ने बताया कि डिजास्टर मैनेजमेंट के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इसमें इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में भीषण आग लगने का सीन क्रिएट किया गया था, ताकि आपदा की स्थिति में विभागों की तैयारियों एवं रिस्पांस टाइम की जांच की जा सके।

Related Articles