[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए प्रभावी प्रयास करें, रैंकिंग पैरामीटर पर फोकस करें : सुराणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए प्रभावी प्रयास करें, रैंकिंग पैरामीटर पर फोकस करें : सुराणा

शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए प्रभावी प्रयास करें, रैंकिंग पैरामीटर पर फोकस करें : सुराणा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिला निष्पादन समिति की बैठक में शिक्षा विभाग की योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

कलक्टर ने कहा कि शिक्षा रैंकिंग के प्रत्येक पैरामीटर का विद्यालय और ब्लॉक स्तर पर विश्लेषण कर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए। सीबीईओ विद्यालयवार प्रगति की नियमित समीक्षा करें और कमजोर परिणाम वाले विद्यालयों में कारणों की पहचान कर सुधारात्मक कार्रवाई करें।

उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और सीखने के स्तर का आकलन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ने और आंगनबाड़ी से निकलने वाले प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मिड डे मील की गुणवत्ता और स्टॉक की नियमित जांच, अधिकारियों के निर्धारित निरीक्षण लक्ष्य पूरे करने तथा लाडो प्रोत्साहन योजना और साक्षरता अभियान की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में सीडीईओ संतोष महर्षि सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles