[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघानिया विश्वविद्यालय में एशियाई पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप की तैयारियां तेज, तकनीकी समिति ने किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

सिंघानिया विश्वविद्यालय में एशियाई पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप की तैयारियां तेज, तकनीकी समिति ने किया निरीक्षण

सिंघानिया विश्वविद्यालय में एशियाई पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप की तैयारियां तेज, तकनीकी समिति ने किया निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अयूब खान 

पचेरी कलां : तीसरी एशियाई पैरा थ्रोबॉल चैंपियनशिप की ट्रॉफी का 2 अक्टूबर को जयपुर में अनावरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधान आयकर आयुक्त पीयूष सोनकर और सिंघानिया विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मौजूद रहे।

इसके अगले दिन श्रीलंका के रतनाइके इम्बुकरा की अध्यक्षता में विश्व पैरा थ्रोबॉल महासंघ की तकनीकी समिति ने आठ सदस्यों के साथ सिंघानिया विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। समिति ने प्रतियोगिता को लेकर विश्वविद्यालय में की जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 19 मार्च 2027 तक सिंघानिया विश्वविद्यालय परिसर, पचेरी में होगा। विश्व विकलांगता दिवस 3 दिसंबर से ट्रॉफियों को विश्वविद्यालय से विभिन्न राज्यों की राजधानियों तक ले जाने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

विश्व पैरा थ्रोबॉल महासंघ की अध्यक्ष निर्मला रावत ने बताया कि 21 में से 12 देशों ने प्रतियोगिता में भागीदारी की पुष्टि कर दी है। आने वाले समय में 56 देशों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जुलाई में बाइक रैली और प्रतियोगिता के प्रतीक चिह्न जारी करने का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय भव्य आयोजन की मेजबानी के लिए तैयार है। बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन मैदानों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।

मुख्य अतिथि पीयूष सोनकर ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल असफलताओं को स्वीकार कर उनसे आगे बढ़ना सिखाते हैं। पैरा थ्रोबॉल के जनक डॉ. प्रेमकुमार अल्बर्ट ने विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय पैरा थ्रोबॉल प्रतियोगिता की मेजबानी की सराहना की।

ट्रॉफी अनावरण कार्यक्रम में 100 से अधिक पैरा खिलाड़ी मौजूद रहे। इस दौरान बृजराज शेखावत, इंद्रेश शर्मा, रंजीत, मालती सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77