[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायती राज आम चुनाव के मद्देनजर अनुज्ञापत्रधारियों को शस्त्र जमा कराने के आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पंचायती राज आम चुनाव के मद्देनजर अनुज्ञापत्रधारियों को शस्त्र जमा कराने के आदेश

पंचायती राज आम चुनाव के मद्देनजर अनुज्ञापत्रधारियों को शस्त्र जमा कराने के आदेश

सीकर : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने आदेश जारी कर पंचायती राज आम चुनाव 2026 को शांतिपूर्वक, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के समस्त शस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों को अपने शस्त्र तत्काल प्रभाव से संबंधित पुलिस थाने में जमा कराने के आदेश जारी किए हैं। आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि चुनाव के दौरान जिले के सभी मतदाता, विशेषकर कमजोर वर्ग के मतदाता, बिना किसी आतंक एवं भय के अपने संवैधानिक मताधिकार का प्रयोग कर सकें तथा किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधियों को नियंत्रित करने एवं विभिन्न वर्गों तथा समुदायों के बीच तनाव और टकराव की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

आदेशानुसार सीमा सुरक्षा बल, अर्द्धसैनिक बल, सशस्त्र पुलिस, सिविल डिफेन्स, होमगार्ड, बैंक के सुरक्षा गार्ड तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के ऐसे कर्मचारी, जो कानून व्यवस्था के संबंध में अपने पास हथियार रखने के लिए अधिकृत हैं अथवा जिन्हें इसके लिए पृथक से अनुमति प्रदान की गई है, इस आदेश से मुक्त रहेंगे। जिले के समस्त थानाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के शस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों के शस्त्र तत्काल पुलिस थाने में जमा करवाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवमानना करने वाले शस्त्र अनुज्ञापत्रधारियों के शस्त्र अनुज्ञापत्र निरस्त करने के साथ ही हथियार जब्त किए जाएंगे।

Related Articles