[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के किट वितरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के किट वितरित

जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के किट वितरित

चिड़ावा : नर सेवा ही नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में मास्टर हजारीलाल शर्मा रोड स्थित न्यू सुल्तानिया गेस्ट हाउस में जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री के किट वितरित किए गए। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद महमिया की प्रेरणा से आयोजित कार्यक्रम में 100 से अधिक जरूरतमंद परिवारों को राशन किट दिए गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि रहीं, जबकि अध्यक्षता पूर्व पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा ने की। पूर्व जिला महामंत्री राजेश दहिया अति विशिष्ट अतिथि तथा पूर्व आरएएस शिवप्रसाद आर्य मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मनीषा केडिया, लक्ष्मीकांत शर्मा एवं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर विशिष्ट अतिथि रहे।

अतिथियों ने जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। समाज के सक्षम लोगों और संस्थाओं को जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस दौरान भाजपा नेता राजेश दहिया का जन्मदिन भी केक काटकर सेवा कार्य के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने संस्थान के सेवा कार्य की सराहना की।

Related Articles