मदरसा जामिया अरबिया दारुल उलूम मैं स्वतंत्रता दिवस पूर्ण राष्ट्र भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया
मदरसा जामिया अरबिया दारुल उलूम मैं स्वतंत्रता दिवस पूर्ण राष्ट्र भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित जयपुर रोड पर मदरसा जामिया अरबिया दारुल उलूम में स्वतंत्रता दिवस पूर्ण राष्ट्रभक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर संस्थान के मुख्य अतिथि शौकत खान रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर, एवं हाजी मुश्ताक कुरैशी द्वारा सम्मानपूर्वक ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सभी शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर डॉ मुमताज अली, अयूब खान रिटायर्ड एडिशनल एस पी, नूर मोहम्मद खान आबकारी अधिकारी, हाजी याकूब थीम, हाजी मौला बख्श, शाहिन खान, हाजी अलादीन, अब्दुल जब्बार खत्री,मास्टर फारूक, कारी करामत खान, मुफ्ती मोहम्मद इरशाद कासमी, खास मेहमान रहे।
इस विशेष कार्यक्रम में मदरसा के छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कई विद्यार्थियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान पर प्रेरणादायक भाषण और देशभक्ति कविताएं प्रस्तुत कीं। मदरसा प्रशासन और वरिष्ठ मौलानाओं ने अपने संबोधन में छात्रों को सच्ची देशभक्ति, आपसी भाईचारे और देश की प्रगति में अपना योगदान देने की सीख दी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों के बीच मिठाईयां वितरण कि गयी। मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन मौलाना शकील अहमद ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2316655

