नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली
नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में नगरीय निकायों के आम चुनाव-2026 के लिए वार्डों में आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया सोमवार को जिला परिषद चूरू के सभागार में लॉटरी के माध्यम से पूरी की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों एवं आमजन को लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी दी। लॉटरी में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण निर्धारित किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि नगरपालिका राजगढ़, तारानगर, साहवा, रतननगर, रतनगढ़, राजलदेसर, छापर एवं बीदासर तथा नगर परिषद सरदारशहर, चूरू और सुजानगढ़ के वार्डों के लिए आरक्षण निर्धारण एवं श्रेणीवार आवंटन किया गया।
लॉटरी प्रक्रिया में सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली, पदमसिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रवण कुमार माली, भास्कर शर्मा, असलम खोखर, डॉ. राहुल कस्वां सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, मीडियाकर्मी एवं आमजन मौजूद रहे। अयान, अलीना, फैजान और गुलफान सहित नन्हें बच्चों ने लॉटरी निकाली।
इस दौरान प्रो. प्रशांत शर्मा, डॉ. रविन्द्र बुडानिया, शिवप्रकाश शर्मा, गोविंद राहड़, सुनील बुडानिया, छोटूलाल, अजय सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2316644

