[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजेंद्र राठौड़ बोले-प्रतिस्पर्धा के दौर में शिक्षा सबसे बड़ी जरूरत:सरदारशहर में 527 प्रतिभाओं का सम्मान, राजपूत छात्रावास में लाइब्रेरी का उद्घाटन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

राजेंद्र राठौड़ बोले-प्रतिस्पर्धा के दौर में शिक्षा सबसे बड़ी जरूरत:सरदारशहर में 527 प्रतिभाओं का सम्मान, राजपूत छात्रावास में लाइब्रेरी का उद्घाटन

राजेंद्र राठौड़ बोले-प्रतिस्पर्धा के दौर में शिक्षा सबसे बड़ी जरूरत:सरदारशहर में 527 प्रतिभाओं का सम्मान, राजपूत छात्रावास में लाइब्रेरी का उद्घाटन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

सरदारशहर : सरदारशहर के श्री करणी राजपूत छात्रावास में रविवार को राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसी अवसर पर छात्रावास में नई लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया गया। सरकारी और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं के सम्मान को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से हुई। इसके बाद आईएएस जयंत सिंह राठौड़, आईपीएस दिनेश प्रताप सिंह राठौड़, हर्षवर्धन सिंह राजवी सहित कुल 527 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

‘प्रतिस्पर्धा के दौर में शिक्षा सबसे बड़ी जरूरत’

मुख्य अतिथि राजेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में शिक्षा सबसे बड़ी आवश्यकता है। शिक्षा के बिना व्यक्ति और समाज का विकास अधूरा है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ संस्कारों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने शहरों की ओर युवाओं के बढ़ते पलायन पर चिंता जताते हुए समाज को आत्मचिंतन करने की जरूरत बताई। राठौड़ ने महाराणा प्रताप, रामदेवजी महाराज, गोगाजी महाराज और पाबूजी महाराज का उदाहरण देते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास पर जोर दिया।

मेहनत के साथ सेवा का भाव जरूरी

विशिष्ट अतिथि मेघराज सिंह रॉयल ने युवाओं को मेहनत, अनुशासन और सेवा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ संस्कार, मेहनत के साथ सेवा और सफलता के साथ समाज को भी याद रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि यूनाइटेड ग्लोबल फेस फाउंडेशन की ओर से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान महंत सुरेंद्र सिंह, भीकम सिंह राजासर और दलीप सिंह राणासर ने छात्रावास में एक-एक कमरे के निर्माण की घोषणा की।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का स्वागत भाषण अनोपसिंह शिमला ने दिया। संचालन उम्मेद सिंह सारसर और सुनीता कंवर बिल्लू ने किया। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्रसिंह राठौड़, समाजसेवी मेघराज सिंह रॉयल, महंत सुरेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महासभा अध्यक्ष विक्रम सिंह बिल्लू और छात्रावास अध्यक्ष जगदीश सिंह हरपालसर सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles