निकाय चुनाव को लेकर RLP की बैठक, स्क्रीन कमेटी गठित:कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी के निर्देश
निकाय चुनाव को लेकर RLP की बैठक, स्क्रीन कमेटी गठित:कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव की तैयारी के निर्देश
सरदारशहर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने सरदारशहर नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर अंबेडकर सर्किल स्थित अपने पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता ताराचंद सारण ने की। चूरू जिला प्रभारी धनाराम घिंटाला ने वार्डवार चुनावी तैयारियों के संबंध में कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी घिंटाला ने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत करने और चुनाव के लिए सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। ताराचंद सारण ने जोर दिया कि निकाय चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निर्धारित लक्ष्य के साथ काम करना होगा।
11 सदस्यीय स्थानीय निकाय चुनाव स्क्रीन कमेटी का गठन
इस दौरान, नौशाद अली सांखला ने अल्पसंख्यक वार्डों में पार्टी के बेहतर प्रदर्शन का विश्वास दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। बैठक में जिला प्रभारी धनाराम घिंटाला के निर्देश पर 11 सदस्यीय स्थानीय निकाय चुनाव स्क्रीन कमेटी का गठन किया गया।
इस कमेटी में लालचंद स्वामी, नौशाद अली सांखला, हरिराम मीणा (पप्पू), रफीक खान दयम खानी, राजकुमार सैनी, सीताराम भाट, नरेश गोस्वामी, रामकरण जी बैदा, धीरेंद्र सैनी, सांवरमल और ओमप्रकाश मेघवाल को शामिल किया गया है। पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्डवार तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों और संभावित प्रत्याशियों पर विस्तृत चर्चा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2316635

