खाद्य सुरक्षा से नाम काटने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:सरदारशहर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दोबारा नाम जोड़ने की मांग
खाद्य सुरक्षा से नाम काटने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन:सरदारशहर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, दोबारा नाम जोड़ने की मांग
सरदारशहर : खाद्य सुरक्षा योजना से पात्र गरीब परिवारों के नाम हटाए जाने पर ग्रामीणों का विरोध किया। इसे लेकर आसलसर गांव के ग्रामीणों ने सरदारशहर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खाद्य सुरक्षा सूची से हटाए गए नामों को दोबारा जोड़ने और गेहूं का वितरण शुरू करवाने की मांग की।
ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे अशोक कुमार पारीक ने बताया- खाद्य सुरक्षा योजना में पहले से पात्र गरीब परिवारों के सदस्यों के नाम जुड़े हुए थे। हालांकि, बाद में उनके नाम सूची से हटा दिए गए। इस कारण पात्र परिवारों को राशन का गेहूं नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राजनीतिक कारणों से नाम हटाने के आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से कई गरीब परिवारों के नाम खाद्य सुरक्षा सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो परिवार खाद्य सुरक्षा योजना के लिए पात्र हैं, उनके नाम तुरंत दोबारा सूची में जोड़े जाएं और राशन वितरण फिर से शुरू किया जाए। ग्रामीणों ने एसडीएम से इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पात्र परिवारों की समस्या का नियमानुसार समाधान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका काम जल्द से जल्द करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान श्रवण नायक, महेंद्र बरोड़, भादर सिंह, पुरणाराम माहिच, विनोद सांसी, बनवारी पारीक, सांवरमल खुड़ीवाल, बाबूलाल, अनिल बालान और किशन जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2316632

