शादी के 1.20 लाख रुपए को लेकर भिड़े दो युवक:एक-दूसरे को दी जान से मारने की धमकी, शांतिभंग में किया गिरफ्तार
शादी के 1.20 लाख रुपए को लेकर भिड़े दो युवक:एक-दूसरे को दी जान से मारने की धमकी, शांतिभंग में किया गिरफ्तार
चूरू : चूरू शहर में शादी करवाने के नाम पर हुए रुपयों के लेनदेन के विवाद में कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को शांति भंग करने और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएनएसएस की धारा 170 के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि शहर में दो व्यक्ति आपस में झगड़ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, दोनों युवक लगातार विवाद करते रहे और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे।
पूछताछ में पीथीसर निवासी सुमेर इंदलिया ने बताया कि उसकी शादी आकाश बलाई ने करवाई थी। इस शादी के लिए उसने आकाश को करीब 1 लाख 20 हजार रुपये दिए थे। सुमेर का आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई।
सुमेर ने पुलिस को बताया कि न तो उसके रुपये लौटाए जा रहे हैं और न ही पत्नी को वापस लाने का कोई प्रयास किया जा रहा है। वहीं, आकाश बलाई ने भी सुमेर पर आरोप लगाते हुए तीखी नोकझोंक की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों एक-दूसरे पर हमला करने के लिए आमादा हो गए।
शांति व्यवस्था भंग होने और किसी संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2316632

