[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उदयपुरवाटी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी:20 घायल, 2 गंभीर हालत में रेफर; कदम कुंड से स्नान कर लौट रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उदयपुरवाटी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी:20 घायल, 2 गंभीर हालत में रेफर; कदम कुंड से स्नान कर लौट रहे थे

उदयपुरवाटी में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी:20 घायल, 2 गंभीर हालत में रेफर; कदम कुंड से स्नान कर लौट रहे थे

उदयपुरवाटी : श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक पिकअप बेकाबू होकर रोड से नीचे उतर गई। इसके बाद दीवार से टकराकर पलट गई। घटना सोमवार दोपहर 3:30 बजे उदयपुरवाटी के पोंख क्षेत्र में नीमकाथाना रोड की है।

पिकअप सवार रिशाली और जयकोशी निवासी बिलवा (खेतड़ी) ने बताया- सोमवार को मोहल्ले के 25 लोग उदयपुरवाटी के छापोली स्थित प्रसिद्ध कदम कुंड में पवित्र स्नान के लिए आए थे। वापस लौटते समय पोंख के पास पिकअप बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई और दीवार से जा टकराई। इसके बाद पिकअप मौके पर पलट गई। आसपास के लोगो मौके पर पहुंचे और पिकअप को सीधा किया।

हादसे में 20 श्रद्धालु घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नीमकाथाना, पोंख और झुंझुनूं अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां नीमकथाना से दो मरीज तीजा देवी और बनवारी लाल को जयपुर रेफर कर दिया।

दो घायलों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
दो घायलों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही अस्पताल में बढ़ाई व्यवस्थाएं

हादसे की सूचना मिलते ही नीमकाथाना जिला अस्पताल प्रशासन अलर्ट हो गया। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की टीम को तत्काल तैनात किया गया। इसके साथ ही नर्सिंग स्टाफ को भी मौके पर बुलाया गया, ताकि एक साथ कई घायलों के पहुंचने पर उपचार में किसी तरह की परेशानी नहीं हो।

पीएमओ कमल सिंह शेखावत ने अस्पताल पहुंचकर पूरी व्यवस्थाओं को संभाला। चिकित्सकों की टीम ने घायलों की जांच कर आवश्यक उपचार शुरू किया। गंभीर घायलों को जयपुर रेफर करने की प्रक्रिया भी तत्काल पूरी की गई।

हादसे में 20 श्रद्धालु घायल

हादसे में तीजा देवी (65), राकेश (35), प्रभाती (65), जयकोशी (55), बनवारी लाल (65), लक्ष्मी देवी (65), रिशाली देवी (60), रोशनी (52), बसंती (65), सुनीता (52), कलावती (65), मिश्री देवी (75), मंगली (70), छोटी देवी (65), निहाली (55), निशा (40), परिभा देवी (65), ग्यारसी (50) और रिंकू (21) घायल हुए हैं।

Related Articles