[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में 3.40 करोड़ से बनेगा सरकारी कॉलेज भवन:मंत्री खर्रा ने किया भूमि पूजन, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में 3.40 करोड़ से बनेगा सरकारी कॉलेज भवन:मंत्री खर्रा ने किया भूमि पूजन, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं

श्रीमाधोपुर में 3.40 करोड़ से बनेगा सरकारी कॉलेज भवन:मंत्री खर्रा ने किया भूमि पूजन, छात्रों को मिलेंगी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के जालपाली में राजकीय कॉलेज के नवीन भवन निर्माण कार्य का सोमवार दोपहर विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भूमि पूजन कर भवन निर्माण की शुरुआत की। मंत्री ने बताया कि नवीन भवन का निर्माण करीब 3.40 करोड़ रुपए की लागत से कराया जाएगा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि नवीन भवन का उद्देश्य छात्रों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। भवन निर्माण पूरा होने के बाद कॉलेज में छात्रों को अधिक सुविधायुक्त शैक्षणिक वातावरण मिल सकेगा।

जालपाली में राजकीय कॉलेज के नवीन भवन का शिलान्यास यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया।

कॉलेज की उपलब्धियों की दी जानकारी

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) हंसराज चौहान ने की। भूमि पूजन के बाद आयोजित कार्यक्रम में डॉ. हंसराज चौहान ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों को लेकर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंच संचालन डॉ. प्रेमचंद वर्मा और डॉ. श्रवण नोगिया ने किया।

भवन निर्माण से बढ़ेंगी सुविधाएं

नवीन भवन बनने के बाद कॉलेज के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। भवन निर्माण की शुरुआत को लेकर कॉलेज परिवार और छात्रों में उत्साह नजर आया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं कॉलेज परिवार का आभार व्यक्त किया गया।

शिलान्यास कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
शिलान्यास कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एसडीएम सौरभ भाम्बू, तहसीलदार राकेश पूनियां, भाजपा जिला मंत्री अजय सिंह खर्रा सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में गर्ल्स कॉलेज प्राचार्य डॉ. सांवरमल जाट, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनवारीलाल यादव, संकाय सदस्य दामोदर यादव, राजेंद्र कुमार, डॉ. सुरेश कुमार जाट, उर्मिला कुमारी, डॉ. नीतू अंबेश, डॉ. अनिता चौधरी, दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles