घर आए सेना के जवान का हार्ट-अटैक से निधन:पिता ने दिया बेटे की अर्थी को कंधा; डेढ़ साल पहले हुआ था प्रमोशन
घर आए सेना के जवान का हार्ट-अटैक से निधन:पिता ने दिया बेटे की अर्थी को कंधा; डेढ़ साल पहले हुआ था प्रमोशन
झुंझुनूं : भारतीय सेना की जोधपुर यूनिट में तैनात हवलदार संदीप कुमार झाझड़िया(33) का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 10 दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। सोमवार को सेना की विशेष टुकड़ी जयपुर से झुंझुनूं पहुंची और सैन्य सम्मान के साथ हवलदार संदीप झाझड़िया के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बाकरा ले जाया गया।
इस दौरान झुंझुनूं मुख्यालय से पैतृक गांव बाकरा तक करीब 8 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा भी निकाली गई, जिसमें गांव के लोगों ने ‘संदीप कुमार अमर रहे’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। इसके बाद गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बुजुर्ग पिता ने बेटे की अर्थी को कंधा दिया तो सभी की आंखें नम हो गईं। मां बिलख पड़ी और पत्नी बेसुध हो गई, जिन्हें ग्रामीणों ने संभाला।

रात में सीने में उठा तेज दर्द, अस्पताल में तोड़ा दम
परिजनों के अनुसार, रविवार की देर रात संदीप ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। देखते ही देखते उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उन्हें तत्काल झुंझुनूं के राजकीय भगवान दास खेतान (बीडीके) हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां कार्डियक अरेस्ट के कारण इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

डेढ़ साल पहले हवलदार पद पर मिला था प्रमोशन
परिजनों के अनुसार, संदीप झाझड़िया के पिता महिपाल सिंह झाझड़िया भारतीय सेना में हवलदार के पद से रिटायर्ड हुए हैं। बचपन से ही घर में अनुशासन, देशभक्ति और देश सेवा का माहौल रहा, जिसके कारण संदीप ने भारतीय सेना जॉइन की थी। उत्कृष्ट सेवा के कारण संदीप कुमार करीब डेढ़ साल पहले सिपाही से पदोन्नत होकर हवलदार बने थे। वर्तमान में उनकी पोस्टिंग जोधपुर में थी। करीब 10 दिन पहले वे छुट्टियों पर परिवार से मिलने घर आए थे। संदीप के परिवार में पत्नी सुमन, आठ वर्षीय बेटा रॉकी और तीन वर्षीय बेटा यतीन हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2316577


