[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:नानूवाली बावड़ी के पास हुआ हादसा, एक गंभीर हालत में जयपुर रेफर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:नानूवाली बावड़ी के पास हुआ हादसा, एक गंभीर हालत में जयपुर रेफर

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:नानूवाली बावड़ी के पास हुआ हादसा, एक गंभीर हालत में जयपुर रेफर

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नानूवाली बावड़ी के पास स्टेट हाईवे 13 पर देर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

जागरण के लिए घर वालों को लेने जा रहे थे

एएसआई विजय कुमार ने बताया – चावड़ा की ढाणी निवासी कृष्ण कुमार (25) पुत्र जगदीश और अधाणा की ढाणी निवासी देशराज (35) पुत्र रामौतार नानूवाली बावड़ी स्कूल स्थित शिव मंदिर में जागरण कार्यक्रम का आयोजन कर रहे थे। रात करीब 11 बजे दोनों अपनी बाइक पर सवार होकर घर से परिवार के सदस्यों को लेने जा रहे थे।

जब वे ढाणी भरगड़ान के पास स्टेट हाईवे पर पहुंचे, तो पीछे से आई एक गाड़ी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कृष्ण कुमार और देशराज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही खेतड़ीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। हादसे में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि टक्कर मारने वाली गाड़ी मौके से फरार हो गई।

राहगीरों ने तुरंत दोनों घायलों को खेतड़ी के राजकीय उप जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, देशराज का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

ग्रामीणों के साथ मिलकर कर रहे थे जागरण का आयोजन

ग्रामीणों ने बताया कि कृष्ण कुमार और देवराज अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिछले तीन साल से ग्रामीणों के सहयोग से ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे थे। मृतक कृष्ण कुमार विवाहित था और उसका एक सात साल का बेटा है। वह जयपुर में मजदूरी करता था। घायल देवराज अविवाहित है और निजामपुर मोड़ पर वेल्डिंग का काम करता है। मृतक के बड़े भाई सुनील और पिता जगदीश भी मजदूरी करते हैं।

Related Articles