लक्ष्मी इंडस्ट्रीज में लोहे की प्लेटों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
CCTV फुटेज से खुली वारदात की पोल, चोरी करने वाले के साथ माल खरीदने वाला भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : क्षेत्र भैंरुघाट बागोरा स्थित ‘लक्ष्मी इंडस्ट्रीज’ प्लांट से लोहे की प्लेटें चोरी होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया शत-प्रतिशत माल भी बरामद कर लिया है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन एवं नवलगढ़ वृत्ताधिकारी सुगन सिंह के सुपरविजन में अंजाम दी गई। जानकारी के अनुसार प्लांट में क्रेशर मशीनों के काम आने वाली कटिंग की हुई भारी लोहे की प्लेटें 11अगस्त को गायब हो गई थीं।
13 अगस्त को दर्ज हुआ मामला में सीकर निवासी अरुण कुमार सैनी ने थाने में मामला दर्ज कराया, जिसमें सुभाष और कमलेश पर संदेह जताया गया था। सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता पर पुलिस टीम ने मौका-मुआयना कर आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपियों की पहचान स्थापित हुई।
पुलिस ने 13 अगस्त को चोरी के मुख्य आरोपी सुभाष मिठारवाल को दबोचा गया। साथ ही पूछताछ के बाद चोरी का माल खरीदने के आरोप में 14 अगस्त को राकेश असवाल को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष मिठारवाल पुत्र हरिराम उम्र 27 वर्ष निवासी नाहरपुरा, तन कोटड़ी थाना खंडेला, सीकर ने लोहे की प्लेटें चोरी की।
राकेश असवाल पुत्र गिरधारीलाल असवाल उम्र 26 वर्ष, वार्ड नंबर 18, उदयपुरवाटी जिला झुंझुनूं ने चोरी का सामान खरीदा था। पुलिस थानाधिकारी के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद चोरी हुआ माल बरामद कर लिया गया है। दोनो को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस मामले में तीसरे आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314700


