राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कांग्रेस नेता तनवीर खान द्वारा भव्य स्वागत किया गया
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का कांग्रेस नेता तनवीर खान द्वारा भव्य स्वागत किया गया
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित राजगढ़ बाईपास हाईवे पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं द्वारा राजगढ़ कार्यक्रम में जाते समय चुरु राजगढ़ बायपास आगमन पर एक विशेष कार्यक्रम में तनवीर खान एआईसीसी सदस्य के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का माला, साफा और बुके भेंट कर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। और पटाखे आतिशबाजी कर स्वागत किया इस दौरान तनवीर खान के काफिले में सैकड़ों गाड़ियां साथ रही।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। स्वागत के बाद संगठनात्मक आगामी चुनावों और पार्टी की मजबूती पर चर्चा हुई । गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली ने कार्यकर्ताओं के इस भारी उत्साह की सराहना की और तनवीर खान का आभार व्यक्त करते हुए एकजुटता से जनता के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। और प्रदेशाध्यक्ष द्वारा वापस फुल माला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी विधायक हाकम अली खान फतेहपुर, रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा, जिलाध्यक्ष सुजानगढ़ विधायक मनोज कुमार मेघवाल, को फुल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उपस्थित रही। डीजे की धुन पर नारे बाजी की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2314696


